फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रेडिंग के नाम से महिला से 61.24 लाख ठगे

Wed, 02 Apr 2025 01:17 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो थाई एप से की ठगी, जांच में जुटी साइबर पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंडो थाई एप के जरिये ट्रेडिंग करने के नाम से आर्मी कैंट एमडीसी निवासी सतेंद्र कौर से 61 लाख 24 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सतेंद्र कौर की शिकायत पर साइबर पुलिस ने केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 5 नवंबर 2024 को अज्ञात नंबर से लड़की की कॉल आई और वह ट्रेडिंग एप से निवेश कर मुनाफा कमाने की बात करने लगी। उसने नाम कव्या सिंह बताते हुए इंडो थाई एप के बारे में बताया। उसकी बातों पर भरोसा होने पर निवेश के लिए तैयार हो गई।
महिला ने बताया कि ठगी करने वाली लड़की के कहने पर 10 दिसंबर को एक लाख रुपये निवेश किए थे। इसके बाद उसके कहने पर अलग-अलग महीनों में लाखों रुपये निवेश किए। अलग-अलग बैंक खाताें से एप के जारिये कुल 30 लाख रुपये निवेश किए गए। इसके बाद एप में मुनाफा दिखने लगा। लड़की के कहने पर कुल 61 लाख 24 हजार 149 रुपये निवेश कर दिए। जब रुपये निकालने की बात की तो ठग लड़की ने और रुपयों की डिमांड की। इसके बाद ठगी का शक होने पर 1930 नंबर पर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुनीष कुमार ने बताया कि महिला से मिली शिकायत के आधार पर बैंक खाता नंबर और मोबाइल नंबर के आधार पर जांच की जा रही है। बैंक खाते को फ्रीज में लगा दिया है। खाते में किए ट्रांजक्शन से आरोपी के बारे में टीम पता लगा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें