फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कर्नाटक ने 70 पॉइंट के साथ जीती ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। हरियाणा राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से मोरनी के भूड़ी गांव में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय माउंटेन बाइक साइक्लिंग प्रतियोगिता का समापन सोमवार को हुआ। प्रतियोगिता में ओवर आल ट्रॉफी कर्नाटक ने 70 पॉइंट के साथ जीती। रनर अप का खिताब तमिलनाडु ने 32 पॉइंट के साथ हासिल किया।
विज्ञापन

महिलाओं में कर्नाटक ने 15 पॉइंट के साथ ट्रॉफी हासिल की तो महाराष्ट्र ने 11 पॉइंट के साथ रनर अप का खिताब हासिल किया। पुरुष वर्ग में मणिपुर ने 12 पॉइंट के साथ विजेता का खिताब हासिल किया तो कर्नाटक ने 10 पॉइंट के साथ रनर अप का खिताब हासिल किया। जूनियर वर्ग में कर्नाटक ने 23 पॉइंट के साथ विजेता का किताब हासिल किया तो रनर अप लद्दाख ने 10 पॉइंट के साथ हासिल किया।

सब जूनियर वर्ग में विजेता की ओवरऑल ट्रॉफी तमिलनाडु ने 27 पॉइंट के साथ हासिल की और कर्नाटक 22 पॉइंट के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
डाउन हिल मुकाबलों में यावर अली और थेलोथम्मा रहे विजेता
सोमवार को हुए के मुकाबलों में डाउन हिल पुरुष वर्ग में जम्मू कश्मीर के यावर अली खान ने 3:40 840 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक हासिल किया। मेघालय के मैबान ऐबोकलग सलीम ने 3:49:364 मिनट का समय लेकर रजत और महाराष्ट्र के विरेंद्र माली ने 3:49:744 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

महिलाओं की डाउनहिल मुकाबले में तमिलनाडु की थेलोथम्मा ने 5:54:017 मिनट का समय लेकर स्वर्ण पदक जीता। मध्य प्रदेश की संध्या कुमारी मौर्या ने 6:59:43 मिनट का समय लेकर रजत तथा महाराष्ट्र की असावरी काले ने 6:18: 428 मिनट का समय लेकर कांस्य पदक जीता।
सात लैप क्रॉस कंट्री ओलंपिक पुरुष वर्ग में मणिपुर के खरीसिंग एडोनिस तंगपु ने स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा के सीवेन ने रजत तथा मणिपुर के खुंडराकपम रोनल सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।
राज्य में साइक्लिंग वैलोड्रम के लिए करेंगे प्रयास :कैप्टन जसविंदर सिंह
प्रतियोगिता के अंतिम दिन हरियाणा ओलंपिक संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर सिंह ऊर्फ मीनू बेनीवाल व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमिताभ सिंह ढिल्लों मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा में जो साइक्लिंग ट्रैक की कमी है उसको जल्द पूरा करवाने का काम करेंगे ताकि अगली बार हरियाणा में भी ट्रैक की प्रतियोगिताएं हो पाए। उन्होंने कहा कि खेलों में पक्षपात और राजनीति को दूर करते हुए हरियाणा में सर्वसम्मति से ओलंपिक संघ का गठन हुआ है।
साइक्लिंग के खेल को पूरे देश में विकसित करें : अमिताभ सिंह

साइकलिस्टों का हौसला बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमिताभ सिंह ढिल्लों भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि साइक्लिंग के खेल को पूरे देश में एक साथ विकसित करने के लिए प्रयास हो जिससे युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। यहां उन्होंने पौधरोपण भी किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण और पौधारोपण को पैसे या तरक्की से आकलन नहीं किया जा सकता। अगर आज हम एक पेड़ लगा देते हैं तो 25 वर्ष के बाद उसके योगदान को पैसे से नहीं खरीदा जा सकता।



इस मौके पर भारतीय साइक्लिंग महासंघ के महासचिव मनिंदर पाल सिंह, नीरज तंवर, प्रवीण कुमार, जगदीश असीजा, अजीत कुमार, भूडी गांव की सरपंच कमला देवी, बादल जाखड़, आरके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें