फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला में किसान की खुदकुशी: आढ़तियों ने इस कदर सताया, अमरिंदर ने दे दी जान.... गर्भवती पत्नी गई थी मायके

Sat, 17 May 2025 01:18 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

नाभा के गांव अचल के किसान अमरिंदर सिंह की एक साल पहले ही शादी हुई थी। आढ़ती संदीप सोनू और मोनू पैसों के लेन-देन को लेकर उसे काफी परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद/फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला में नाभा के गांव अचल में 30 वर्षीय किसान ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से सिर में गोली मार कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमरिंदर सिंह के तौर पर हुई है। आरोप है कि अमरिंदर को पैसों के लेन-देन के चलते दो आढ़ती काफी परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


नाभा पुलिस ने मृतक की माता के बयान पर आरोपी दोनों आढ़तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, इस घटना के बाद से गांव अचल में मातम पसरा है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अमरिंदर सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता की करीब डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: जहरीली शराब कांड: मुख्य आरोपी ने पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा... दस गांवों के सरपंच अंडरग्राउंड
विज्ञापन


अमरिंदर के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह ने बताया कि अमरिंदर सिंह की एक साल पहले ही शादी हुई थी। इन दिनों उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई है, क्योंकि वह गर्भवती है। भूपिंदर सिंह ने बताया कि आढ़ती संदीप सोनू और मोनू पैसों के लेन-देन को लेकर अमरिंदर सिंह को कुछ समय से काफी परेशान कर रहे थे। उसे धमकियां भी दी जा रही थीं। इससे अमरिंदर मानसिक तौर पर परेशान था।
विज्ञापन


इसी के चलते उसने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर से सिर में गोली मार ली। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना सदर नाभा के इंचार्ज गुरप्रीत समराओ ने बताया कि मृतक की माता के बयान पर आढ़ती संदीप सोनू और मोनू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें