फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े गोलीमार कर 4.40 लाख लूटे

Thu, 17 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बैंक से रुपये निकालकर सेक्टर 12 स्थित अपने मालिक की कोठी पर पहुंचे अकाउंटेंट को दिनदहाड़े गोली मारकर उससे चार लाख 40 हजार रुपये की नगदी लूट ली। गंभीर हालत में अकाउंटेंट को सेक्टर छह स्थित सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी वारदात है जब लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए लुटेरों ने गोलियां चलाई हैं।
विज्ञापन

लूट की सूचना मिलते ही डीसीपी पंचकूला पारूल कुश जैन, एसीपी क्राइम धीरज सेतिया, डिटेक्टिव स्टाफ, सीआईए, सीन आफ क्राइम की टीम समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल की छानबीन की। प्राथमिक छानबीन के आधार पर पुलिस इस वारदात में सफेद जेन कार गिरोह के हाथ की आशंका जता रही है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-29 में दिल्ली लोहा भंडार नाम से लोहे और स्टील का व्यवसाय करने वाले हरि ओम गोयल की सेक्टर-12 में 477 नंबर कोठी है। बुधवार को उनका अकाउंटेंट बृज मोहन राणा सेक्टर 11 स्थित आईसीआईसीआई बैंक से चार लाख 40 हजार रुपये निकालकर करीब डेढ़ बजे उनकी कोठी पर पहुंचा। बाइक खड़ी कर वह अंदर जाने वाला था कि बदमाश उसे गोली मारकर उसका बैग छीनकर फरार हो गया। लोगों ने गोली की आवाज तो सुनी लेकिन किसने मारी यह किसी ने नहीं देखा। हालांकि साथ वाली कोठी में काम करने वाली एक नौकरानी ने बताया कि गोली की आवाज सुनने के बाद उसने एक कार को जाते हुए देखा था।
विज्ञापन

बृजमोहन को गोली लीवर को जख्मी करते हुए रीढ़ की हड्डी में फंस गई। गोयल के अनुसार बृजमोहन उनके यहां दो साल से काम कर रहा है। कैश लाने और जमा कराने का काम उसी का है। वह मूल रूप से उत्तराखंड का रहने वाला है और अपने बडे़ भाई के साथ पंचकूला के सेक्टर-19 में रहता है।

सबसे पहले सुनी गोली की आवाज
कोठी नंबर 595 में रहने वाले डाक्टर विजय सेतिया ने बताया कि गोली की आवाज आते ही उनके बेटे आदिल और बेटी डा. अलीशा ने बाहर आकर देखा तो बृजमोहन जमीन पर छटपटा रहा था। उसकी मोटरसाइकिल की चाबी और पांच रुपये का सिक्का भी पास ही पड़ा हुआ था। गोली की आवाज के बाद कार की तेजी से बैक करने की आवाज आई थी।

सीसीटीवी कैमरे बंद
कोठी नंबर 477 और उसी के ठीक सामने कोठी नंबर 595 के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वारदात के समय एक भी चालू हालत में नहीं थे। एक सीसीटीवी कैमरा तो घटनास्थल के ठीक सामने ही लगा हुआ है। सीसीटीवी कैमरे के ठीक सामने गोली चलने की घटना कहीं न कहीं सवालिया निशान लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें