फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर मार्केट में बनेंगे लेडीज टॉयलेट

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर की हर मार्केट में जल्द लेडीज टॉयलेट की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए नगर निगम और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच एक बैठक शनिवार को सेक्टर चार स्थित निगम कार्यालय में हुई। बैठक में व्यापारियों ने टॉयलेट की खस्ता हालत को सुधारने की मांग की। व्यापारियों का कहना था कि इस बारे में कई दफा अधिकारियों को लिखकर दिया, लेकिन फिर भी अब तक कोई काम नहीं हुआ। बैठक की समाप्ति पर फैसला लिया गया कि नए टॉयलेटों के निर्माण के साथ पुरानों की मरम्मत होगी। उसके बाद सभी टॉयलेटों को व्यापारियों के हवाले कर दिया जाएगा। वही उसकी देखभाल करेंगे।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुडा, नगर निगम और विधायक की संयुक्त बैठक में व्यापारियों ने टॉयलेट का मुद्दा उठाया था। बैठक में नगर निगम के अधिकारी ओपी सिहाग ने बताया कि सभी मार्केट में टॉयलेट की दशा सुधारने का प्रयास जल्द किया जाएगा। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान कुलदीप चितकारा, उपप्रधान बीबी कोछड़, सतनाम सिंह चट्ठा सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें