फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा-पंजाब सीमा पर तनाव

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा-पंजाब की सीमा का विवाद एक बार फिर गरमा गया है। पंचकूला और जीरकपुर के संयुक्त नाले पर सड़क बनाने के बाद पंजाब के एक प्रापर्टी डीलर ने शोरूम बनाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पंचकूला और डेराबस्सी का प्रशासनिक अमला पहुंच गया और काम बंद करा दिया। पंचकूला एसडीएम ने जब प्रापर्टी डीलर से कागज दिखाने को कहा तो उसने मना कर दिया। एसडीएम शरणदीप कौर का कहना है कि यदि प्रापर्टी डीलर कागज नहीं दिखा पाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके के हालत को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचकूला सेक्टर-19 और पंजाब के बलटाना क्षेत्र के बीच एक नाला है, जिससे दोनों राज्यों का बरसाती पानी निकलता है। इस नाले के ऊपर कुछ दिन पहले जीरकपुर नगर परिषद की ओर से एक सड़क का निर्माण करवा दिया गया। सड़क के निर्माण के दौरान सेक्टर-19 के लोगों ने विरोध जताया था। इस बारे में पंचकूला प्रशासन को सूचना भी दी, लेकिन उस दौरान कोई नहीं आया। शुक्रवार को पंजाब के एक प्रापर्टी डीलर ने उसी सड़क पर एक शोरूम का निर्माण शुरू कर दिया। सेक्टरवासियों ने इसकी सूचना फिर से प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पंचकूला एसडीएम शरणजीत कौर बराड़, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग, हुडा के ईओ अश्विनी शर्मा, तहसीलदार व पटवारी मौके पर पहुंचे। दूसरी तरफ डेराबस्सी के एसडीएम किरणबीर कौर कंग, तहसीलदार एवं अन्य अमला पहुंच गया। दोनों जिलों के प्रशासन ने शोरूम का निर्माण रुकवा दिया और पुलिस को तैनात कर दिया गया है। सेक्टर-19 के पूर्व पार्षद रमेश सिंह बर्तवाल व कृष्ण कुमार गोयल का कहना है कि नाले पर चारदीवारी का निर्माण होना चाहिए। नाले को बंद करने से कभी भी जलभराव की समस्या आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें