फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों को मुफ्त में मिलेगी वोटर लिस्ट

Tue, 23 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम की ओर से चुनाव के लिए वोटर लिस्ट तैयार कर दी गई है। उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति है कि उन्हें वोटर लिस्ट नहीं मिल रही। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि निगम की ओर से वोटर लिस्ट सिर्फ राजनीतिक पार्टियों को दी जाती है। उम्मीदवार व अन्य लोगों को वोटर लिस्ट चुनाव आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के तहत रुपये जमा कराने के बाद दी जाएगी। इसके अलावा उम्मीदवार स्टेट इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट से भी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। चुनाव की दस्तक सुन उम्मीदवार वोटर लिस्ट के लिए नगर निगम व जिला सचिवालय के चक्कर काट रहे हैं, ताकि वे नंबर वाइज अपने वोटरों के घर जा सके या फिर उन्हें संपर्क साधा जा सके। इसके अलावा वे यह भी जानना चाहते हैं कि उन्होंने जो नई वोट बनवाई थी, उनके नाम उनमें दर्ज हैं कि नहीं।
विज्ञापन

नगर निगम ने दावा किया कि उसने 5 अप्रैल को नई वोटर लिस्ट प्रकाशित कर दी थी। मनसा देवी मेले खत्म होने के बाद राजनीतिक पार्टियों को वोटर लिस्ट देनी शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, लेकिन चुनाव की घोषणा होने के बाद उन्हें इसी प्रक्रिया के तहत वोटर लिस्ट दी जाएगी।

कोट
वोटर लिस्ट के बारे में कोई भी असमंजस की स्थिति नहीं है। राजनीतिक पार्टियों को वोटर लिस्ट की कापी मुफ्त में दी जा रही हैं। उम्मीदवारों व अन्य लोगों को रुपये देकर ही लिस्ट हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी सिहाग, ईओ नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें