फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित सरपंच देख रही कामकाज

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। खंड की उतरो पंचायत में उपायुक्त पंचकूला के आदेशों के पखवाडे़ भर बाद भी निलंबित महिला सरपंच कला देवी पंचायत के कामों को देख रही है। पंच होशियर सिंह, खुशहाल, मदन, रणजीत, जानकी और मुख्य शिकायतकर्ता केसर सिंह राणा ने आरोप लगाया कि सरपंच के निलंबित होने पर जल्द से जल्द दूसरे बहुमत वाले पंच को सरंपच का काम सौंपने के उपायुक्त पंचकूला के आदेशों के बावजूद निलंबित मिहला सरपंच पंचायत के कामों को कर रही है जिससे वह रिकार्ड और पंचायत में पाई गड़बड़ियों को बदल कर मामले को प्रभावित कर सकती है। मोरनी ख्ंाड की उतरो पंचायत की महिला सरपंच कला देवी को मनरेगा के बजट में हेरफेर और नाबालिगों से मनरेगा में काम करवाने के आरोप में उपायुक्त पंचकूला आशिमा बराड़ ने निलंबित कर रखा है।
विज्ञापन


------क्या था मामला ------
उतरो पंचायत के पूर्व सरपंच बालो देवी के पति केसर सिंह राणा और पंचायत के पंचो ने प्रशासन को शिकायत भेज कर आरोप लगाए थे कि पंचायत में मनरेगा के तहत मृतकों, सरकारी नौकरियों में लगे कर्मचारियों, सरपंच के बच्चों को बाहर पढ़ाई करते हुए और बीमार बुजुर्गों के साथ-साथ ऐसे लोगोें द्वारा मनरेगा में काम किया दिखाया गया था, जिनका कभी जन्म ही नहीं हुआ। इस शिकायत पर उयायुक्त पंचकूला ने डीडीपीओ पंचकूला क पिल शर्मा को जांच का काम सौंपा था। कपिल शर्मा की जांच में लगाए आरोपों में से लगभग सत्य पाए गए। जंाच में पाया गया था कि सरपंच ने अपने नाबालिग बच्चों से भी काम करवाया है। सरपंच ने कुछ मजदूरों का पैसा अपने खातों में डाला और एक ही आदमी के दो-दो जाब कार्ड बनाए। डीडीपीओ की रिपोर्ट पर उपायुक्त पंचकूला ने सरपंच को 20 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मगर सरपंच का कोई संतोषजनक जवाब न आने पर सरपंच को उपायुक्त ने अप्रैल के शुरू में ही तुरंत प्रभाव से निलंबित कर उसे पंचायत के किसी भी काम में हिस्सा न लेने के आदेश देते हुए मोरनी खंड विकास अधिकारी को बहुमत वाले पंच को निलंबित सरपंच का कार्यभार सौंपने के आदेश दे दिए थे। इस मामले को अमर उजाला ने 19 अक्तूबर 2012 को प्रकाशित किया था। सरपंच के निलंबन के मामले को भी अमर उजाला ने 5 अप्रैल को प्रकाशित किया था।

-क्या कहना है अधिकारियोँ का -
मोरनी खंड विकास अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि अभी दूसरे पंच को पंचायत का प्रभार नहीं दिया गया है। इस मामले में विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। जल्द ही इस मामले में आला स्तर से मार्गदर्शन मिलने पर कार्रवाई कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें