फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरल कोटे से होगा पंचकूला का मेयर

Sun, 24 Mar 2013 05:32 AM IST
Panchkula
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम चुनाव के लिए सरकार और राज्य चुनाव आयोग ने कमर कस ली है। चुनाव आयोग की ओर से निर्देश मिलने के बाद जहां नगर निगम ने पोलिंग स्टेशन बनाने शुरू कर दिए हैं, वहीं सरकार ने भी वार्डबंदी के बाद मेयर के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक मेयर का पद रिजर्व नहीं है। मेयर का पद सामान्य वर्ग से भरा जाएगा। यानी मेयर के लिए महिला, ओबीसी और अनुसूचित जाति के पार्षद भी ताल ठोंक सकेंगे। इसके लिए हरियाणा सरकार और निकाय विभाग के प्रधान सचिव पी राघवेंद्र राव की ओर से नौ मार्च को अधिसूचना जारी कर दी गई थी। हालांकि कुछ राजनीतिज्ञों को डर था कि कहीं यह सीट महिला के लिए रिजर्व न कर दी जाए। विभाग के इस नोटिफिकेशन के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

हरियाणा नगर निगम के मेयर पद का चुनाव डायरेक्ट नहीं होता बल्कि चुने गए पार्षदों की सहमति से किसी एक को मेयर चुना जाता है। मेयर का पद सामान्य वर्ग के लिए रिजर्व कर देने से पार्षद उम्मीदवारों के चेहरे खिल उठे हैं।
महिलाओं का रहेगा दबदबा
पंचकूला की वार्डबंदी के मुताबिक इस बार महिलाओं का सबसे ज्यादा दबदबा रहेगा। छह वार्ड जनरल के लिए रिजर्व किए गए हैं, जबकि एक वार्ड एससी के लिए। इसके अलावा अन्य वार्ड में भी महिलाओं की खासी उम्मीदवारी रहेगी। यानी 20 में से करीब दस महिलाओं की सदन में भागीदारी रहने की उम्मीद है। अगर इनकी संख्या ज्यादा रहेगी तो लाजिमी है कि मेयर पद के लिए महिला दावेदारों की संख्या ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन

करीब दो लाख 33 हजार मतदाता
नगर निगम चुनाव के लिए वोटों की काट-छांट चल रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि निगम चुनाव में करीब दो लाख 33 हजार मतदाता होंगे। हालांकि यह फाइनल रिपोर्ट नहीं है। प्रशासन की ओर से यह रिपोर्ट 31 मार्च को जारी की जाएगी। इन मतदाताओं के लिए करीब 250 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। निगम की ओर से पोलिंग स्टेशन बनाने के लिए पूरे शहर में सर्वे चल रहा है। यह काम भी 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

महिला रिजर्व वार्ड
वार्ड नंबर 3 : पिंजौर के ग्रामीण इलाके
वार्ड नंबर छह : रज्जिपुर से इस्लामनगर तक
वार्ड नंबर 10 : सेक्टर 16, 17 और 9
वार्ड नंबर 15 : सेक्टर 10 और 11
वार्ड नंबर 16 : सेक्टर 2 और 4
वार्ड नंबर 17 : सेक्टर 21, 3, देवीनगर और आजाद कालोनी
--------------------------------
जनरल वार्ड
वार्ड नंबर दो : रेलवे कालोनी से परेड मोहल्ला
वार्ड नंबर चार : पिंजौर गार्डन से बसौला
वार्ड नंबर पांच : फारेस्ट कालोनी से रायपुर
वार्ड नंबर आठ : एमडीसी
वार्ड नंबर नौ : 1, 5, 6, 7, 8 और 18
वार्ड नंबर 12 : सेक्टर 15 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2
वार्ड नंबर 14 : 12, 12ए और 14
वार्ड नंबर 18 : सेक्टर 20
वार्ड नंबर 19 : सेक्टर 22-28, ट्रिब्यून कालोनी व मदनपुर
अनुसूचित जाति वार्ड
वार्ड नंबर एक : खेड़ासीताराम से लेकर रेलवे क्वार्टर तक
वार्ड नंबर सात : खड़ग मंगोली, बीड़ घग्गर और गुमथुला चौकी
वार्ड नंबर 11 : राजीव कालोनी, इंदिरा कालोनी और बुढ़नपुर (महिला रिजर्व)
-------------------------------------
पिछड़ी जाति के वार्ड
वार्ड नंबर 13 : सेक्टर 19 और इंडस्ट्रियल एरिया फेज -2
वार्ड नंबर 20 : रामगढ़ से आगे का इलाका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें