सिटी के स्टार गोल्फर आदिल बेदी को मिला एशियन टूर का कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सिटी के युवा गोल्फ स्टार आदिल बेदी ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौैलत एशियन टूर का कार्ड हासिल कर लिया है। आदिल अब एशियन में पूरे साल होने वाले सभी टूर्नामेंट में शिरकत कर सकेेंगे। साथ ही प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (पीजीटीआई) 2019 में होने वाले टूर्नामेंट में सीधे तौर पर एंट्री कर सकेेंगे। आदिल पिछले साल ही प्रोफेशनल गोल्फर बने हैं। इसी साल उन्हें ब्रिटिश ओपन के लिए क्वालीफाइंग करना है। वहीं वह प्री बोर्ड के एग्जाम की भी इन दिनों तैयारियां कर रहे हैं। पीजीटीआई क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के आखिरी दिन का खेल अहमदाबाद के कंट्री क्लब के गोल्फ कोर्स पर खेला गया। इसमें टॉप लेवल के शीर्ष स्तर के गोल्फर्स ने हिस्सा लिया।
मेरिट लिस्ट में रह चुके
आदिल बेदी गोल्फ के लिए हमेशा से ही सुर्खियां बटोरते रहे हैं। देश ही नहीं विदेशाें में अपने खेल से गोल्फर्स का दिल जीत चुके हैं। बेहतरीन खेल के चलते इंडियन गोल्फ यूनियन (आईजीयू) की ओर से मेरिट लिस्ट में शीर्ष स्तर पर रह चुके हैं। उन्हें मेरिट लिस्ट में आने के बाद स्कॉलरशिप भी मिल चुकी है।