फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैँसी नंबरों के ऑक्शन की प्रक्रिया हुई शुुु

विज्ञापन
विज्ञापन
7.30 लाख में नीलाम हुआ 0001 नंबर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। रजिस्ट्रिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी आरएलए की फैंसी नंबरों की नई सीरीज सीएच01-बीवी की ई-ऑक्शन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। 0001 से 9999 तक फैंसी नंबरों के लिए रजिस्ट्रेशन 9 से 15 जनवरी तक किया गया। ई-ऑक्शन 16 जनवरी तक हुई। नीलामी की प्रक्रिया शुक्रवार को शाम 5 बजे तक चली। सीएच01-बीवी 0001 नंबर सबसे महंगा बिका। इसको बिजनेसमैन हरीश गोयल ने 7 लाख 30 हजार रुपये बोली लगाकर अपनी वोल्वो कार के लिए खरीदा।
विज्ञापन

सीएच01-बीवी 9900 तिलक राज ने 5,00,000 रुपये में और 0005 की बोली 2,99,000 रुपये मेें लगी जिसे बरनाला बिल्डर्स एंड प्रॉपर्टी ने खरीदा। 0009 नंबर को नाभा कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 2,55,000 रुपये में खरीदा। 9999 नंबर को 2,41,000 रुपये में रिजेंसी इंवेस्टमेंट लिमिटेड ने, 7777 नंबर को दविंद्र कुमार ने 1,90,000 रुपये में खरीदा। यहां पर कुल 347 लोगों ने बोली लगाई जिससे डिपार्टमेंट को 90 लाख तीन हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। यह दूसरा मौका है जब इतना राजस्व प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें