फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत ने अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत ने अतिक्रमण हटाया
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दड़वा की ओर से पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण हटाया
पंचायत की जमीन पर किया था अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
ग्राम पंचायत दड़वा ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया। यह अतिक्रमण ग्रामीण विकास विभाग की डायरेक्टर के निर्देश पर हटाया गया है। दड़वा के सरपंच गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि रास्ते में मकान बने थे। बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद भी अतिक्रमण न हटाने पर विभाग की ओर से कार्रवाई की गई है।
ग्राम पंचायत के सरपंच का कहना है कि गांव में जो भी अतिक्रमण होगा उसे हटाया जाएगा। अतिक्रमण से गांव के आम नागरिकों को परेशानी होती है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही। पंचायत की जमीन को कब्जा करने वालों के दिलों की धड़कने तेज हो गई हैं। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है उनका सर्वे शुरू है। कुछ लोगों की सूची भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान में रहने वाले कृष्ण कुमार का कहना है कि ग्राम पंचायत की ओर से बिना किसी नोटिस के उनके मकान गिरा दिया गया। 1990 में ही उन्होंने मकान खरीदे थे। मकान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। ऊपर की मंजिल पर जाना भी मुश्किल हो गया है। सीढ़ी और बाथरूम भी तोड़ दिए गए हैं। चार लाख से भी अधिक का नुकसान हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें