फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक रेस्ट हाउस की संदिग् ध फाइले हुई सील, जांच में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्ट हाउस घोटाले में प्रशासन गंभीर, लेनदेन के रिकार्ड सील
विज्ञापन

-डीसी ने दो साल के आय-व्यय के सोशल ऑडिट के दिए निर्देश
-प्रशासन के कड़े निर्देश के बाद सैनिक रेस्ट हाउस में मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ सैनिक रेस्ट हाउस में घोटाले की परतें खुलने लगी हैं। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने लेनदेन से संबंधित सभी फाइलों को सील करने केसाथ आय-व्यय के सोशल ऑडिट के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
जुलाई 2016 से मई 2018 के बीच रेस्ट हाउस के खाते में कई गड़बड़ी सामने आई है। सेक्टर-22 में स्थित एक हैंडलूम की शॉप से खरीदारी के नाम पर फर्जी बिल बाउचर लगाकर लाखों की निकासी की गई है। इसके लिए भुगतान रेस्ट हाउस के खाते से किया गया है। खाते के नंबर सहित विभिन्न मदों में हुए भुगतान का पूरा ब्योरा प्रशासन को दिया गया है। शिकायत में बताया गया है कि एक विभागीय अफसर ने अपने चहेतों के फर्मों के नाम पर फर्जी बिल बाउचर काटकर लाखों का बैंक से भुगतान करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, प्रशासन ने पूर्व अफसरों को रिटायरमेंट के बाद सैनिक रेस्ट हाउस की ओर से मिलने वाले सभी वित्तीय लाभ व सुविधाएं रोक दी हैं। डीसी ने गंभीरता दिखाते हुए आय-व्यय से संबंधित सभी रिकार्ड को सील कर दिया है। इसके साथ ही डीसी ने दो वर्षों के बीच हुए लेनदेन के सोशल ऑडिट का निर्देश दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने सैनिक रेस्ट हाउस के तत्कालीन अफसरों को रिटायरमेंट के बाद यहां से मिलने वाले सभी लाभ व सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें