फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: तीन करोड़ से बनेगा 66 केवी सब स्टेशन, कम होंगे बिजली कट

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। शहर के गर्मियों के मौसम में हर बार बिजली कट की समस्या शुरू हो गई है। इससे बचाव के लिए अब जल्द ही औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 में 66 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए विभाग की तरफ से तीन करोड़ का इस्टीमेट बनाया गया है। इस प्रपोजल पर जल्द ही काम शुरू किया जा सकता है। इसे बनाकर सेक्टर-6 स्थित बिजली बोर्ड के दफ्तर में भेजा गया है। इसकी स्वीकृत मिलने पर पंचकूला में लगने वाले बिजली कट पर रोक लगेगी। कई बार बिजली कट अधिक लगने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंदर औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 और 2 के अंदर 2572 उपभोक्ता हैं। बिजली विभाग की ओर से पंचकूला जिले में बिजली की खपत 150 मेगावाट है। इसमें बिजली विभाग की ओर से औद्योगिक क्षेत्र फेस-2 में बने 66 केबी के सब स्टेशन पर अतिरिक्त लोड बढ़ जाता है। इस कारण कई बार बिजली कट की समस्या औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 और 2 में बनी रहती है। अगर इसे पूरी तरह से बना दिया जाएगा तो उद्योगों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी और लोग अपना काम सही तरीके से कर सकेंगे। गर्मी बढ़ने पर सब स्टेशन पर लगातार लोड बढ़ जाता है। इस दौरान बिजली की खपत कई बार 500 मेगावाट के ऊपर चली जाती है। इस तरह के हालात में बिजली कट की समस्या बन जाती है। औद्योगिक क्षेत्र फेस-1 में इसके बनने के बाद लोगों को राहत मिल जाएगी। इससे बिजली निर्बाध रूप से चल सकेगी।
यह है पंचकूला की बिजली व्यवस्था
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम ने बताया कि पंचकूला जिले में पंचकूला ऑपरेशन डिवीजन और पिंजौर ऑपरेशन डिवीजन पिंजौर दो डिविजन काम कर रही हैं। इसमें बिजली की कुुल खपत 964.4 मेगावाट है। उन्होंने बताया कि डिवीजन पंचकूला में सबडिवीजन पंचकूला, माता मनसा देवी, सब अर्बन पंचकूला, सब डिविजन मदनपुर और डिविजन पिंजौर में कालका, पिंजौर, बरवाला और रायपुररानी डिविजन पर उपभोक्ताओं को बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में डोमेस्टिक उपभोक्ता 1 लाख 56 हजार 94 है। इनका लोड 506.75 मेगावाॅट लोड है, नाॅन डोमेस्टिक 18 हजार 255 है और 159.33 मेगावाॅट लोड है जबकि उद्योग के 2 हजार 572 उपभोक्ता है और 150.02 मेगावाॅट लोड है। कृषि के 5 हजार 324 उपभोक्ता है और 70.18 मेगावाॅट लोड है और अन्य 1 हजार 13 उपभोक्ता है और 78.12 मेगावाॅट लोड के अनुसार बिजली की सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन


बिजली विभाग की ओर से इसका प्रपोजल बनाया गया है। इसकी स्वीकृति मिलने पर काम शुरू कर देंगे। इसके बनने से उद्योगों को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। - भूपिंदर सिंह वाधवा, एक्सईएन, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें