पंचकूला। भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर जिला अदालत परिसर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर पंचकूला बार एसोसिएशन के सदस्यों, नेशनल इंटीग्रेटेड फॉर्म ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविटीस (निफा) के संवेदना-2 अभियान के तहत निफा चंडीगढ़, श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला एवं ब्लड बैंक जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ और जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से लगाया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट राकेश शर्मा, उपप्रधान ओमप्रकाश मेहर, सेक्रेटरी कुलवीर सिंह सैनी और ट्रेजर रविंद्र कुमार की तरफ से किया गया। बार एसोसिएशन के कैंप कोऑर्डिनेटर एडवोकेट सुभाष चंद्र शर्मा और श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं निफा चंडीगढ़ के डायरेक्टर रमेश नारंग, प्रधान राकेश कुमार संगर ने कहा कि निफा ने देशभर के रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाने और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दे रहा है।