फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेंडर्स ड्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
424 वेंडर्स का निकला ड्रा, साइड अलॉट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में विभिन्न वेंडिंग जोन के लिए सोमवार को एडिशनल कमिश्नर तिलक राज की अध्यक्षता में ड्रा निकाला गया। इसमें 424 वेंडर्स को साइट अलाट की गई। इस दौरान सेक्टर 1, 2, 3, 4, 5, 6, 12, 14, खुड्डालाहौरा, 25, 37, 38 वेस्ट, बुटेरला, बडहेड़ी, 55, पलसोरा, 43, कजहेड़ी, 34, 20, 18, 27 और 26 सेक्टर के लिए 424 वेंडरों का ड्रा निकाला गया।
सोमवार को पार्ट दो के तीसरे चरण के ड्रॉ में सेक्टर एक से लेकर 6, 12 और 14 तक 108 वेंडर्स को सेक्टर-7 में जगह अलाट की गई। खुड्डा लाहौरा में केवल दो वेंडर्स हैं। इन्हें सेक्टर-15 में शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा सेक्टर-25 के 28 वेंडर्स को सेक्टर-15 में, सेक्टर-37 के 63 वेंडर्स को सेक्टर-39, सेक्टर-38 वेस्ट के 14 वेंडर्स को 38, बुटेरला के पांच वेंडर्स को 38, बडहेड़ी के दो वेंडर्स को 38, कजहेड़ी के सात वेंडर्स को 38, सेक्टर-55 के पांच वेंडर्स को 33, पलसोरा के तीन वेंडर्स को 53, सेक्टर-43 के 52 वेंडर्स को 48, सेक्टर-34 के 42 वेंडर्स को 33, सेक्टर 20 के 25 वेंडर्स को सेक्टर-23, सेक्टर 18 के चार वेंडर को सेक्टर 21, सेक्टर-27 के 14 वेंडर्स को सेक्टर 30, सेक्टर-26 के 50 वेंडर्स को सेक्टर-28 में साइट अलाट की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य वीएन शर्मा, नगर निगम के सोशल डेवलपमेंट ऑफिसर विवेक त्रिवेदी, इंफोर्समेंट इंसपेक्टर सुनील दत्त सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आज होने वाला ड्रा
आठ जनवरी को बापूधाम, इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक और दो के अलावा कालोनी नंबर चार, रामदरबार, हल्लोमाजरा, फैदां, मौली जागरां, विकास नगर, न्यू इंदिरा कालोनी और मोटर मार्केट के लिए 455 वेंडरों का ड्रा निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें