फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की अगवानी को तैयार प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम के आगमन को लेकर प्रशासन
विज्ञापन

तैयार, बस डेट फाइनल होने का इंतजार

- गुरदासपुर रैली में मोदी ने स्वीकार किया प्रशासक का निमंत्रण
- प्रशासन ने तमाम प्रोजेक्टों का खाका तैयार कर पीएमओ को भेजा
- 28 फरवरी से पहले कभी भी पीएमओ से फाइनल हो सकती है डेट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के लिए तैयार है। उच्चाधिकारी पीएमओ की ओर से डेट फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो हॉल ही में पंजाब के गुरदासपुर में आयोजित रैली में पीएम ने प्रशासन के अनुरोध पर चंडीगढ़ आने के लिए हामी भर दी। इसके लिए प्रशासन की ओर से पीएमओ को परियोजनाओं का एजेंडा भेज दिया गया है। वहां से डेट मिलते ही योजनाओं के लोकार्पण और शुभारंभ के कार्यों को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। 28 फरवरी से पहले कभी भी मोदी चंडीगढ़ आ सकते हैं।
शहर में पीएम मोदी के आने की बीते दिसंबर माह से चर्चा चल रही है, लेकिन आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि हॉल ही में गुरदासपुर की रैली में पंजाब के गवर्नर और यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की ओर से पीएम को चंडीगढ़ आने के लिए निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक प्रशासक के निमंत्रण को पीएम ने स्वीकार कर लिया है। प्रशासक के निर्देश पर शहर में चल रहे प्रमुख प्रोजेक्टों का एजेंडा पीएमओ को भेज दिया गया है। अब पीएमओ की ओर से कब हरी झंडी मिलती है, इसका प्रशासन को भी इंतजार है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर मोदी के दौरे को लेकर कोई संशय नहीं है। पीएम की जनसभा को लेकर थोड़ा असमंजस बना हुआ है। अगर रैली हुई तो मोदी 2019 में लोकसभा चुनाव का बिगुल यहीं से फूंकेंगे। इसके अलावा एक ही जगह से प्रधानमंत्री रिमोट कंट्रोल के जरिए कई प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास रख सकते हैं। इस पर भी पीएमओ में मंथन चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें