पंचकूला। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के 6 (4 पुरुष और 2 महिला) नए मरीजों में पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि डिप्टी सिविल सर्जन राजीव नरवाल ने की है।
उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को 1827 मरीजों के जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इनमें भैंसा टिब्बा के 35 वर्षीय व्यक्ति, एमडीसी सेक्टर 5 के 35 वर्षीय और 32 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला व 37 वर्षीय व्यक्ति और सेक्टर 2 की 54 वर्षीय महिला शामिल हैं। वहीं, जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 55 पहुंच गया है। इनमें 39 होम आइसोलेटेड और 16 को अस्पताल में दाखिल करवा गया है। इसी के साथ जिले में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या 40667 और पंचकूला में 30995 पहुंच गया है। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या 381 है।