फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के सा थ चंडीगढ़ सुपर लीग में पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ पहली पारी में बढ़त के साथ सुपर लीग में पहुंचा
विज्ञापन

ध्रुव पांडव ट्राफी : राज अंगद ने जमाया नाबाद शतक
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राज अंगद के शतक की बदौलत ध्रुव पांडव ट्राफी में चंडीगढ़ को फतेहगढ़ साहिब के खिलाफ एक पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक मिले। वहीं, फतेहगढ़ साहिब की टीम को एक अंक से संतोष करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच दो दिवसीय मुकाबला सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दूसरे दिन बुधवार को फतेहगढ़ साहिब के 139 रनाें की पारी के चलते चंडीगढ़ ने 292 रन बनाए। टीम से राज अंगद ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नाबाद शतक जमाया। नाबाद 126 रन की पारी में 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
अन्य बल्लेबाज धनंजय ने 37 रन, हरनूर सिंह ने 31 रन बनाए। गेंदबाजी में अजय पाल सिंह ने 77 रन देकर 4 विकेट, शुभम शर्मा ने 41 रन देकर 2 विकेट, केशव ने 46 रन देकर 2 विकेट चटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, फतेहगढ़ साहिब ने मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 28 ओवर में 3 विकेट पर 35 रन बनाए। इस मैच के बाद चंडीगढ़ टीम कुल 19 अंकाें के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर पहुंचने के साथ सुपर लीग में पहुंच गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें