फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएफ चेन्नई और साउथ सेंट्रल रेलवे के बीच होगा फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीएफ चेन्नई और साउथ सेंट्रल रेलवे के बीच होगा फाइनल
विज्ञापन

मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईसीएफ चेन्नई और साउथ सेंट्रल रेलवे की टीमाें ने सेमीफाइनल मुकाबलाें में जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। मार्शल अर्जन सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में बुधवार को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। थ्री बीआरडी में खेले पहले मैच में आईसीएफ चेन्नई ने एसजीजीएस चंडीगढ़ की टीम को 3-2 गोल से मात दी। मैच के हाफ समय तक दोनों टीमें बिना गोल के रहीं। इसके बाद खेल के 32वें मिनट में चेन्नई को पेनल्टी कार्नर मिला, जिसे टीम से दीपक ने बिना देर किए गोल में बदल स्कोर 1-0 किया। खेल के 34वें मिनट में दीपक ने एक बाद फिर से गोल कर अपनी टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन

वहीं, एसजीजीएस चंडीगढ़ से सर्बजीत ने 45वें मिनट में और योगराज ने 58 वें मिनट में पेनल्टी कार्नर के जरिए गोल कर मैच का स्कोर 2-2 की बराबरी पर किया। इसके बाद मैच के 59वें मिनट में चेन्नई टीम से एक बार फिर से दीपक ने बेहतरीन परफारमेंस दिखाते हुए गोल कर टीम को जीत दिलाई। दीपक ने इस मैच में तीन गोल दागे।
विज्ञापन

दिन में खेले गए दूसरे मैच में साउथ सेंट्रल रेलवे ने इंडियन आर्मी को 1-0 से शिकस्त दी। विजेता टीम से कप्तान एमसी पनूचा ने एकमात्र गोल किया।
आईसीएफ चेन्नई और साउथ सेंट्रल रेलवे की टीमाें के बीच फाइनल मैच वीरवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें