फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितना ज्यादा फोकस, उतने ज्यादा नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- दीपक जी व पर व मेटे ट्रैक पर)
विज्ञापन


स्टूडेंट्स... जितना ज्यादा फोकस, उतने अच्छे नंबर आएंगे

एक्सपर्ट्स बोले- पढ़ते वक्त मोबाइल रखें स्विच-ऑफ, रट्टा मारने की बजाय टॉपिक को समझें


रिशु राज सिंह
चंडीगढ़। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस समय परीक्षा की तैयारी कर रहे ज्यादातर छात्रों की एक ही समस्या है कि पढ़ तो बहुत रहे हैं लेकिन कुछ याद नहीं हो रहा। एक्सपर्ट्स की माने तो ऐसा फोकस की कमी के चलते होता है। फोकस या एकाग्रता बहुत मायने रखती है क्योंकि एकाग्रता के बिना छात्र कुछ भी अच्छी तरह से याद नहीं रख सकते और फिर, इसका सीधा असर उनके एग्जाम रिजल्ट पर पड़ता है।

स्टूडेंट कैसे बढ़ाएं एकाग्रता?

पढ़ते वक्त मोबाइल स्विच ऑफ रखें
ध्यान भटकने का सबसे बड़ा कारण इन दिनों स्मार्ट फोन है। इसलिए पढ़ते वक्त मोबाइल पर ब्राउजिंग या चैटिंग या ऐसी कोई अन्य एक्टिविटी करने से बचें, क्योंकि ये सब आपका ध्यान भटकाने के तरीके हैं। पढ़ते वक्त मोबाइल को स्विच ऑफ रखें।
विज्ञापन


पढ़ने के लिए एक निश्चित स्थान चुनें
पढ़ते समय अपना ध्यान किसी निश्चित स्थान पर लगाएं और हमेशा केवल उस निश्चित स्थान पर ही पढ़ें। स्टूडेंट्स पढ़ने के लिए किसी लाइब्रेरी या किसी शांत कमरे को चुन सकते हैं, जहां आप का ध्यान न भटके।

क्षमता के अनुरूप ही लक्ष्य निर्धारित करें
सिर्फ दिखावे के कारण काफी कठिन या अवास्तविक लक्ष्य निर्धारित करने के बजाय आसानी से प्राप्त होने वाले और छोटे लक्ष्य निर्धारित करना ही अच्छा रहता है। इसलिए छोटे लक्ष्य निर्धारित करें और फिर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयास शुरू कर दें। कुछ समय बाद आपको अहसास होगा कि ऐसा करने पर आप अपने काम में पहले से ज्यादा अच्छी तरह एकाग्र हो रहे हैं।

साफ सुथरी हो पढ़ने की जगह
अपने पढ़ने के स्थान को साफ सुथरा रखें और यह स्थान खुला खुला और हवादार हो, जिसमें रोशनी की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि अगर आसपास गंदगी होगी तो ध्यान भटकेगा और फिर याद करने में परेशानी होगी।

फोकस बढ़ाने के लिए करें मेडिटेशन
स्टूडेंट्स कम से कम 10 मिनट ध्यान या मेडिटेशन करने का अभ्यास करें। मेडिटेशन मन को यहां-वहां भटकने से रोकने में मदद करता है और फोकस बढ़ाता है। छात्र कहीं भी बैठ कर आंख बंद करें और सांस अंदर और बाहर छोड़े। 10 मिनट ही ऐसे करने से बदलाव नजर आने लगेगा।

चैप्टर याद न हों तो यह तरीके अपनाएं

सकारात्मक सोच और खुद पर पूरा भरोसा रखें
सबसे जरूरी है कि स्टूडेंट खुद पर भरोसा रखें। कभी यह न सोचें कि उससे नहीं हो पाएगा। हमेशा सकारात्मक सोच रखें और जो भी काम भी आप कर रहे हैं उसमें श्रेष्ठता प्राप्त करने के लिए अपने पर पूरा भरोसा रखें।

जो टॉपिक आपने याद किया है उस पर चर्चा करें
आपने एक बार जो टॉपिक याद कर लिया है अपने दोस्तों के साथ उस पर जरूर चर्चा करें। इससे आपको वह विषय दोहराने में मदद मिलेगी और आप उस विषय को लंबे समय तक याद रख सकेंगे चाहे आप उसे दुबारा न भी पढ़ें। किसी टॉपिक पर चर्चा करने से आपका दिमाग उस जानकारी या सूचना को स्टोर कर लेता है और इस वजह से आप उस टॉपिक को लंबे समय तक याद रख सकते हैं।

जोर जोर से पढ़ने का अभ्यास करें
यह शायद आपको कुछ अजीब लगे लेकिन आपकी स्मरण शक्ति बढ़ाने और याद करने का यह एक कारगर उपाय है। जब अगली बार आप कुछ याद करने की कोशिश करें तो आप उस टॉपिक को जोर-जोर से पढ़ें और इसे 3-4 बार दोहराएं। जब आप ऐसा कर लें तो उस टॉपिक को लिख कर देखें।

थोड़ी देर खुले में पैदल चलें
एक रिसर्च के अनुसार 20 मिनट का व्यायाम या 20 मिनट तक रोज चलने से आपकी स्मरण शक्ति में सुधार आता है। इससे परीक्षा के दिनों में आपको बेहतर प्रदर्शन करने में भी मदद मिलती है। इसलिये, रोजाना कम से कम 20 मिनट का व्यायाम करना या पैदल चलना शुरू करें ताकि आपकी स्मरण शक्ति बढ़ सके और आप तनावमुक्त भी रहें।

चित्र बनाकर याद करें कठिन प्रश्न
अगर आपको कोई टॉपिक याद करने में कठिनाई हो रही है तो आप उस दृश्य की कल्पना करने की कोशिश करें और अपनी समझ के अनुसार इसका चित्र किसी पेपर पर बना लें। ऐसा करने पर आप वह टॉपिक तुरंत समझ कर याद रख सकेंगे। यह तरीका मैथमेटिक्स और साइंस के विषयों के लिए बिलकुल उपयुक्त है।

---कोट्स---
मोबाइल से बनाएं दूरी, हर 45 मिनट पर ब्रेक लें
बोर्ड की परीक्षाओं से स्टूडेंट्स को डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे एक चैंलेंज के रूप में लें और फिर अपना 100 फीसदी दें। मोबाइल फोन को दूर रखें और हर 45 मिनट पर ब्रेक लें। लिख-लिख कर याद करें। मेडिटेशन करें। किसी भी प्रश्न का जवाब टू द प्वाइंट लिखें। पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ समय बिताए। यह कुछ टिप्स अपनाने से स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट काफी बेहतर कर सकते हैं।
विज्ञापन

- सुनीता कपूर, काउंसलर व टीचर

स्टूडेंट्स चतुर नहीं रैंचो बनें
3 इडियट्स फिल्म सभी ने देखी होगी। स्टूडेंट्स चतुर बनने की बजाए रैंचो बनें। स्टूडेंट्स रट्टा मार कर न पढ़ें। टॉपिक को समझें। परीक्षाएं नजदीक हैं, ऐसे में स्टूडेंट्स अब सिर्फ वहीं टॉपिक पढ़े जो पहले पढ़ा हो। स्मार्टफोन से दूर रहें, क्योंकि सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स का ध्यान इससे ही भटकता है। गैप लेकर पढ़ाई करें। रिलेक्स होने के लिए जरूरी नहीं योगा व म्यूजिक का ही सहारा लें, स्टूडेंट्स को जो अच्छा लगे वह करना चाहिए। - संदीप कुमार (पीसीएस), इंप्लायमेंट ऑफिसर, चंडीगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें