देहरादून के ध्यानार्थ...
बहादुर है निकिता वह हारने वाली नहीं
- पुलवामा में शहीद मेजर की पत्नी निकिता पीयू से एमबीए की विद्यार्थी रहीं
- पीयू प्रोफेसर एवं डीसीडीसी संजय कौशिक ने फोन से दी सांत्वना
फोटो--- पीयू प्रोफेसर का
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलवामा में आतंकियों के खात्मे के दौरान शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी निकिता पंजाब यूनिवर्सिटी की एमबीए की छात्रा रही हैं। इस घटना पर यूबीएस विभाग के प्रोफेसर एवं डीसीडीसी संजय कौशिक व पीयू ने भी दुख जताया है। प्रो. संजय कौशिक ने निकिता को फोन करके सांत्वना देते हुए दुख जताया। प्रो. कौशिक कहते हैं कि निकिता बहादुर हैं। उन पर सभी को गर्व है। प्रोफेसर संजय कौशिक कहते हैं कि निकिता ने वर्ष 2017 में यूबीएस से एमबीए किया है। वह होशियार छात्रा रही हैं। उसमें खुद भी सेना का जैसा जज्बा है। वह टीसीएस कंपनी में बड़े पद पर काम कर रही हैं। लड़कियों के लिए भी वह मार्गदर्शक बनी हुई हैं। पीयू की हर गतिविधि में वह बढ़ चढ़कर भाग लेती रही हैं। बहुत कम ही ऐसी बहादुर लड़कियां होती हैं।