फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटकी लग्जरी फ्लैट्स की योजलना

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचबी की लग्जरी फ्लैट्स बनाने की योजना अधर में
विज्ञापन

- 8 महीने से जोनिंग प्लान की फाइल को नहीं मिल पाई अप्रूवल
- आईटी पार्क में 17 एकड़ की दो साइट पर बनाए जाने हैं 1100 फ्लैट्स
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) ने लग्जरी फ्लैट्स बनाने का खाका तैयार किया था, लेकिन जोनिंग प्लान तैयार नहीं होने के चलते यह योजना अधर में लटकी हुई है। सीएचबी ने 8 माह पूर्व ही इसकी कार्ययोजना बनाकर प्रशासन के चीफ आर्किटेक्ट को भेज दी थी, पर आर्किटेक्ट के यहां फाइल लटकी होने के चलते यह महत्वाकांक्षी योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है।
आईटी पार्क के 123 एकड़ जमीन में से 17 एकड़ की दो साइट पर बोर्ड 1100 फ्लैट्स बनाएगा। इनकी कंस्ट्रक्शन के लिए सीएचबी ने जो कंसलटेंट हायर किया था उसने इनका डिजाइन तैयार कर प्रोजेक्ट रिपोर्ट फाइनल कर दी थी। कंसल्टेंट ने अपनी रिपोर्ट बोर्ड को सौंप दी थी। पूरी तैयारी के बाद सीएचबी ने जोनिंग प्लान के लिए फाइल यूटी प्रशासन की चीफ आर्किटेक्ट के पास भेजी थी लेकिन चीफ आर्किटेक्ट द्वारा अभी तक फाइल अप्रूवल नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन


यह है शहर की प्राइम लोकेशन
आईटी पार्क चंडीगढ़ की प्राइम लोकेशन है। उस कारण यह फ्लैट्स अपने आप में खास होंगे। यह साइट 10.51 एकड़ और 6.43 एकड़ की है, जिन पर 1100 फ्लैट बनाए जाएंगे। इकोनॉमिकल वीकर सेक्शन ईडब्ल्यूएस, वन बेडरूम, टू बेडरूम और थ्री बेडरूम के फ्लैट्स बनेंगे। इसमें स्वीमिंग पूल और जिम्नेजियम हर ब्लॉक में होगा। बताया जा रहा है कि यहां फ्लैट का रेट करोड़ों रुपये में होगा।
विज्ञापन


सात मंजिला होगी बिल्डिंग
यह फ्लैट 6 प्लस 1 यानी 7 मंजिला होंगे, जो चंडीगढ़ की अभी तक की सबसे ऊंची बिल्डिंग होगी। अभी तक पंजाब एंड हरियाणा सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग 6 मंजिला सबसे ऊंची बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में 6 मंजिल पर फ्लैट होंगे जबकि 7वीं मंजिल एसी और अन्य चीजों के लिए होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें