फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में 50 लोगों ने कमाया पुण्य, सेक्टर-15 के आईएमए हाउस में विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला के सहयोग से लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। डॉक्टर्स-डे पर सेक्टर-15 के आईएमए हाउस में विश्वास फाउंडेशन ने अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसका उद्घाटन हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने किया। शिविर के आयोजन में भाजपा मेडिकल सेल, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन पंचकूला ने अहम भूमिका निभाई। शिविर में 50 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाकर ज्ञानचंद गुप्ता और मेयर कुलभूषण गोयल ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।
विज्ञापन

ज्ञानचंद गुप्ता ने कोरोना काल में जान गंवाने वाले डॉक्टर्स और योद्धाओं को नमन किया। कोविड की तीसरी लहर का जिक्र कर कहा कि देश में कई स्थानों पर डेल्टा प्लस वैरिएंट के लक्षण सामने आए हैं। इसे गंभीरता से लेकर सरकार द्वारा कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं। आईएमए पंचकूला के प्रधान राजीव आर्या ने कहा कि कोरोना काल में डॉक्टरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर जनता की सेवा की है। देशभर में कोरोना की दोनों लहर में कुल 1500 से ज्यादा डॉक्टरों ने अपनी जान गंवाई है।
इस मौके पर विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा, उपप्रधान साध्वी शक्ति विश्वास, मेयर कुलभूषण गोयल, जिला भाजपा प्रधान अजय शर्मा, जिला महामंत्री परमजीत कौर, जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, बीजेपी मेडिकल सेल के संयोजक आशीष गुलेरिया, सह-सयोजक संजय भट, माता मनसा देवी मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, बूथ अध्यक्ष दलजीत, सहशक्ति केंद्र प्रमुख बीपी मंगला, गौरव गुलेरिया, मुकेश अग्रवाल सहित रक्तदाता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें