फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से 5 और लोग मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वायरस से बुधवार को पांच लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 149 तक पहुंच गई है। इसी दौरान विभिन्न जिलों में 101 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी मिले हैं। इसके साथ राज्य में कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या 5668 हो गई है। हालांकि बुधवार को 122 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई, जिससे राज्य में कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या 3989 हो गई है।
विज्ञापन

सेहत विभाग के अनुसार बुधवार को गुरदासपुर, तरनतारन, अमृतसर, मोहाली और लुधियाना में एक-एक कोरोना वायरस पीड़ित की मौत गई। दूसरी ओर कोरोना पीड़ितों के मामले में लुधियाना सबसे ज्यादा प्रभावित रहा जहां 41 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा अमृतसर में 17, जालंधर में 9, मोहाली, मोगा और होशियारपुर में 5-5, फाजिल्का में 4, पटियाला, गुरदासपुर व फरीदकोट में 3-3, संगरूर व पठानकोट में 2-2, तरनतारन व बठिंडा में 1-1 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन 101 नए मरीजों में 8 लोग अन्य राज्यों से और दो लोग पाकिस्तान समेत विदेश से पंजाब लौटे हैं। वहीं, 23 मरीज पहले से पीड़ित व्यक्तियों के करीबी हैं।
अब तक 3,08998 के सैंपल लिए
सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में अब तक 3,08998 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इस समय विभिन्न अस्पतालों में 1530 लोग आइसोलेशन वार्डों में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें