पीजीआई चंडीगढ़ से डिस्चार्ज होते समय डॉक्टरों को धन्यवाद देता दिल्ली निवासी कोरोना संक्रमित मर?
- फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। पीजीआई में भर्ती दिल्ली के एक कोरोना के मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। मौके पर पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगतराम के साथ अन्य डॉक्टरों ने शुभकामनाएं देकर मरीज को घर रवाना किया। प्रो. जगतराम ने बताया कि दिल्ली के 62 वर्षीय मरीज को बेहद गंभीर स्थिति में 18 जून को पीजीआई के कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। कोरोना के साथ ही वह शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, हाईपोथायराइड और निमोनिया से ग्रस्त थे। उनकी स्थिति बेहद गंभीर थी। उन्हें 1 हफ्ते तक आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि 25 और 29 जून को किए गए मरीज के रिपीट टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद बुधवार को उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया गया। वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने पर मरीज ने प्रो. जगतराम के साथ ही डॉक्टरों की टीम को धन्यवाद दिया और डॉक्टर्स डे की बधाई दी।