फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना के 48 नए मरीज मिले, पांच मरीज दूसरे राज्यों और जिलों के हैं, सक्रिय मरीजों की संख्या 170 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में वीरवार को कोरोना के 48 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला से 43 मरीज मिले हैं। पांच मरीज दूसरे जिलों और प्रदेशों के हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 170 है। दो मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 168 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से वीरवार को 388 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45105 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इनमें से 44520 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। आज तक 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 632892 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.6 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.6 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें