आईजीपी ने बताया कि हेरोइन की बड़ी खेप बरामद करने के अलावा पुलिस ने राज्य में से 167 किलो अफीम, 145 किलो गांजा, 222 क्विंटल भुक्की और 16.90 लाख मेडिकल नशे जिनमें गोलियां/कैप्सूल/ टीके/शीशियां शामिल हैं, भी बरामद की हैं। पुलिस ने इन दो महीनों में गिरफ्तार किए नशा तस्करों के पास से 2.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की है।
पिछले हफ्ते पुलिस ने 326 एफआईआर, जिनमें 42 व्यापारिक मात्रा से संबंधित हैं, दर्ज करके 418 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 48 किलो हेरोइन, 24 किलो अफीम, 21 किलो गांजा, 9 क्विंटल भुक्की और 85374 गोलियां/कैप्सूल/ नशीले दवाएं बरामदगी के अलावा 13.78 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।
भगोड़ों को गिरफ्तार करने की विशेष मुहिम के तहत इस हफ्ते एनडीपीएस केसों में 16 और भगोड़ों को गिरफ्तार किए जाने के साथ ही गिरफ्तारियों की कुल संख्या 263 हो गई है।
5 जुलाई से 5 सितंबर तक बरामदगी
- 322.5 किलो हेरोइन
- 2.73 करोड़ रुपये की ड्रग मनी
- 167 किलो अफीम
- 145 किलो गांजा
- 222 क्विंटल चूरा-पोस्त
- 16.90 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल/ टीके