फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में कोरोना से 4 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में बुधवार को कोरोना के चार नए मामले सामने आए हैं। सेक्टर-27 से तीन मामले हैं। वहीं, एक मामला बाहर का है। इसमें सेक्टर-27 से 59 वर्षीय व्यक्ति, 52 वर्षीय महिला और 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित शामिल हैं। चारों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब पंचकूला में 7 सक्रिय मामले बचे हैं। अब तक कुल 40481 केस कोरोना के सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30780 केस हैं। कोरोना से 379 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला में 702 सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुल 461217 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सीएमओ ने लोगों से कोविड नियमों का पालन कर टीकाकरण करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें