फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में भी जिम में बिना मास्क के मिले 30 लोग, संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर कालका रोड पर स्थिति बी-फिट जिम के संचालक ने लॉकडाउन के दौरान भी मंगलवार को जिम खोला हुआ था। निरीक्षण के दौरान घटना कमांडर ने मौके पर देखा कि जिम के अंदर बिना मास्क के 30 लोग मौजूद थे। उनकी शिकायत पर पुलिस ने जिम सील कर संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में एनके पायल कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला को उपायुक्त पंचकूला ने कोविड-19 के संबंध में पिंजौर, कालका क्षेत्र में बतौर घटना कमांडर नियुक्त किया हुआ है। एनके पायल ने बताया कि एक मई को सुबह साढ़े 11 बजे वह अपनी टीम सहित पिंजौर, कालका क्षेत्र में निरीक्षण पर थे। उस दौरान उन्होंने देखा कि पिंजौर कालका रोड पर स्थिति बी-फिट जिम खुला हुआ है। उन्होंने टीम के साथ अंदर जाकर देखा तो जिम संचालक विरेंद्र सिंह समेत वहां पर 30 लोग बिना मास्क के कसरत कर रहे थे।
घटना कमांडर ने बताया कि महामारी अलर्ट सुरक्षा के तहत हरियाणा में लॉकडाउन की सीमा आगामी 7 जून तक बढ़ाई हुई है। इसके बावजूद जिम संचालक कोरोना के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर रहा था। इस पर पुलिस की टीम ने जिम को सील कर संचालक विरेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 188, 269, 270 सहित डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट-2005 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें