फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 29 नए संक्रमित मिले, सक्रिय की संख्या 167

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। कोरोना के शुक्रवार को जिले में 29 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 28 मरीज हैं जबकि एक मामला बाहरी जिले का है। अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 167 हो गई है। दो मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 165 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं, जबकि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दो मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को 311 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट शनिवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45133 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44551 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 633203 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। पंचकूला वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.6 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। 15 से 17 साल के बच्चों का 88.6 फीसदी टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें