फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डेंगू के 28 नए मरीज मिले, चलाया जांच अभियान, 243 को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच कर लोगों को जागरूक किया। जागरूकता अभियान पुराना पंचकूला के अधीनस्थ क्षेत्र अभयपुर, हरिपुर, महेशपुर, देवीनगर, बुढ़नपुर व अर्बन पंचकूला के सेक्टर-20, 26 और इंदिरा कॉलोनी में चलाई गईं। इसके अलावा शनिवार को डेंगू के 28 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल 659 पीड़ित मिल चुके हैं।
कार्यवाहक सीएमओ डॉक्टर स्नेह सिंह ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम से संबंधित अधिकारियों की मीटिंग की। उन्होंने निर्देश दिए कि पुराना पंचकूला में नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से संयुक्त गतिविधि कर लोगों को डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। इसके तहत सभी टीमों को सेक्टर-9 पंचकूला में एकत्रित करके जिला मलेरिया अधिकारी पंचकूला डॉक्टर संदीप जैन ने संबोधित किया। सभी हेल्थ इंस्पेक्टर और वर्कर्स भी मौके पर मौजूद रहे। सीएचसी रायपुररानी, पीएचसी हंगोला, पीएचसी कोट, पीएचसी बरवाला व अर्बन पंचकूला से हेल्थ सुपरवाइजर, एमपीएचडब्ल्यू व ब्रीडर चेकर्स की ड्यूटी उक्त एरिया में लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अभयपुर, महेशपुर, हरिपुर, देवीनगर, बुढ़नपुर, इंदिरा कॉलोनी, सेक्टर-20 व 26 के आशियाना में डेंगू से बचाव के लिए सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी की व पानी में लारवा मिलने पर नोटिस दिया। लारवा नाशक दवाई का छिड़काव भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त डेंगू के केस वाले एरिया में फॉगिंग भी की गई। इसमें 4485 घरों को चेक किया। 248 घरों में लारवा पाया गया, 18440 पानी के कंटेनर्स चेक किए। इसमें 332 कंटेनर्स में लारवा पाया गया, जिसे मौके पर नष्ट किया गया। लारवा मिलने पर 243 नोटिस दिए गए। इस कार्य के लिए सात हेल्थ सुपरवाइजर, 21 एमपीएचडब्ल्यू व 52 ब्रीडर चेकर्स यानी कुल 80 स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। सभी टीमों ने हेल्थ इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, कृष्ण सिंह, राजेन्द्र सिंह, सुरेंदर सिंह, प्रेम चंद, गुरमीत सिंह व देवेंद्र सिंह की देखरेख में कार्य किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें