संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। लापरवाही से ट्रक चलाने के मामले में जिला अदालत ने ट्रक चालक प्रदीप निवासी बागपत को दोषी करार देते हुए एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
12 सितंबर को चंडीमंदिर थाना पुलिस गांव माणक्या में मौजूद थी। मट्टावाला की तरफ से एक ट्रक चालक ट्रक को तेज गति से चलाता हुआ आ रहा था और छोटे वाहनों को ओवरटेक कर रहा था। जिस कारण हादसे की आशंका थी। पुलिस ने ट्रक चालक को रोककर उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था।