फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में हो चुकी 27398 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में रबी सीजन 2022-23 में सरकारी खरीद एजेंसियों की ओर से गेहूं की खरीद और उठान का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। अब तब जिले की तीन मंडियों में 27398 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसमें से 27273 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि रबी सीजन 2022-23 में जिले में हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से गेहूं की खरीद की जा रही है। अब तक हैफेड ने 14416 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 12982 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। इसी प्रकार हैफेड ने 14363 मीट्रिक टन और हाउसिंग कॉरपोरेशन ने 12910 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया है। उन्होंने बताया कि 10 मई को जिले की तीनों मंडियों में कुल 52 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई व 15 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड ने खरीदी 10 मीट्रिक टन गेहूं
पंचकूला अनाज मंडी में हैफेड ने 10 मीट्रिक टन, बरवाला अनाज मंडी में हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से 27 मीट्रिक टन व रायपुररानी अनाज मंडी में हैफेड ने 15 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। इसी प्रकार रायपुररानी अनाज मंडी मे हैफेड की ओर से 15 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें