फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 25 निजी स्कूलों ने फार्म-6 भरे बिना बढ़ा दी फीस, अधिकारियों को खबर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के निजी स्कूलों की मनमानी जारी है। 25 से ज्यादा निजी स्कूलों ने दस से 15 फीसदी फीस बढ़ाकर मनमाने तरीके से बढ़ा दी है। हालांकि शिक्षा विभाग की ओर से अब तक फार्म-6 का पोर्टल नहीं खोला गया है। अधिकारी हर साल की तरह इस साल भी इस बात से अभी तक अनभिज्ञ हैं। उधर अभिभावकों पर फीस की बढ़ोतरी की मार पड़ रही है। वहीं विभाग अभिभावकों की शिकायत के इंतजार में है। स्वत: संज्ञान लेकर अधिकारी कोई काम करना ही नहीं चाहते हैं। अभिभावक इसलिए शिकायत नहीं दे रहे हैं, क्योंकि शिकायत के बाद उनके बच्चों को व उन्हें निजी स्कूलों की तरफ से परेशान किया जाता है।
शिक्षा निदेशालय की ओर से अब तक फीस बढ़ाने के लिए भरा जाने वाला फार्म-6 पोर्टल नहीं शुरू हुआ है। पोर्टल न खुलने से स्कूलों की मौज हो गई है। निजी स्कूलों ने दस से 15 फीसदी तक फीस में बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर अभिभावकों की जेब पर पड़ रहा है। इस बार निदेशालय ने पोर्टल खोलने में काफी देर कर दी है। हालांकि इस साल दिसंबर तक पोर्टल खुल जाता है। नया सत्र शुरू होते ही निजी स्कूल मनमानी पर उतर आए हैं। जब तक पोर्टल खुलेगा तब तक दाखिले हो चुके होंगे। फीस बढ़ाने से पहले फार्म-6 ऑफलाइन भरने का भी प्रावधान है। इस पर भी शिक्षा विभाग कड़ाई नहीं बरत रहा है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अभिभावकों की बेबसी को नहीं समझ रहे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि शिक्षा विभाग के अधिकारी निजी स्कूलों से मिले हुए हैं। यही कारण है अभिभावकों को मिलकर लूटा जा रहा है। अभिभावक राजेश कुमार, राकेश नैन ने बताया कि फार्म-6 भरे बिना कैसे निजी स्कूल अधिक फीस ले सकते हैं। यह पूरी तरह अवैध है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

हर बार अभिभावकों पर बोझ डाल रहे स्कूल
पंचकूला स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष बांगड़ ने बताया कि स्कूल प्रबंधन नए सत्र में 500 से 200 तक फीस बढ़ा रहे हैं। अभिभावकों को किताबें, ड्रेस सहित सभी चीजें खरीदनी पड़ती हैं। अभिभावकों पर दस हजार रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ रहा है। शिक्षा विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं करता है।
विज्ञापन

कोट
स्कूलों को फीस बढ़ाने के लिए फार्म-6 भरकर देना होता है। यदि किसी स्कूल ने बिना जानकारी फीस बढ़ाई है और अभिभावक इसकी शिकायत देंगे तो स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें