फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रेलवे स्टेशन के पंचकूला की ओर पेड पार्किंग शुरू

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर पंचकूला साइड पेड पार्किंग हुई शुरू।
विज्ञापन
अब पंचकूला के लोगों को नहीं जाना पड़ेगा चंडीगढ़
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। रेलवे स्टेशन के पंचकूला साइड पेड पार्किंग शुरू कर दी गई है। इसमें दो और चारपहिया वाहनों सहित ऑटो, काॅमर्शियल वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग ब्लॉक बनाए गए हैं। यहां पिक-एंड ड्रॉप लाइन भी तैयार कर ली गई है। इससे पहले पंचकूला के लोगों को शहर से दो चार दिन बाहर जाने के लिए चंडीगढ़ की पार्किंग का सहारा लेना पड़ता था। अब पार्किंग सुविधा बहाल होने के बाद यात्री पंचकूला साइड तीन से चार दिन तक वाहन पार्क कर बाहर जा सकते हैं। पंचकूला की तरफ पेड पार्किंग शुरू होने से समय-दूरी और पेट्रोल दोनों की बचत होगी। वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन पर पंचकूला की ओर 14 हजार स्क्वायर मीटर में पार्किंग बनाई गई है। यहां की पार्किंग चंडीगढ़ से भी बड़ी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें