फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 दिन बाद कोरोना से सबसे कम 97 लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार कम होते जा रहे हैं। एक दिन की संक्रमण दर घटकर 7.94 प्रतिशत हो गई है। राज्य में 24 दिन बाद सबसे कम 97 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर की संक्रमण दर 15.64 फीसदी और कुल संक्रमण दर 8.53 प्रतिशत है। अच्छी बात यह है कि रिकवरी दर लगातार बढ़ रही है। राज्य में रिकवरी दर अब 93.18 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही एक्टिव केसों की संख्या घटकर 42816 रह गई है। 18 जिलों में ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से अधिक है।
रविवार को प्रदेश के अलग अलग जिलों में 97 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई। यह पिछले 24 दिन के बाद मौत का सबसे कम आंकड़ा है। गत 29 अप्रैल को 97 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी। इसके बाद मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रहा थी। रविवार को सिरसा-पानीपत-गुरुग्राम में 5-5, जींद-रेवाड़ी-अंबाला-फरीदाबाद में 6-6, झज्जर, सोनीपत, कुरक्षेत्र, कैथल, फतेहाबाद में 4-4, भिवानी, हिसार में 8-8, करनाल में 7, यमुनानगर, पंचकूला, रोहतक में 3-3, चरखीदादरी और पलवल में 2-2 तथा नूंह और महेंद्रगढ़ में 1-1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें