फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन, पंजाब में ढाई माह में 1.30 लाख लोगों के चालान काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण के लिए जारी दिशा-निर्देशों को पंजाब के लोग नहीं मान रहे। अब तक 25 लाख लोग ऐसे हैं जिन्होंने संक्रमण से बचने के लिए मास्क का प्रयोग नहीं किया। इनमें से कई के चालान काटे गए और कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने इस साल मार्च महीने से लेकर अब तक गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर 1.30 लाख लोगों के चालान काट कर उनसे 12 करोड़ रुपये वसूल किए।
विज्ञापन

पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि मार्च से अब तक संक्रमण के प्रति लापरवाह 5000 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। करीब ढाई माह में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 4300 लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। डीजीपी ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्ती से पेश आ रही है। हालांकि पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि किसी मजबूर के साथ गलत व्यवहार न किया जाए।
छह दिन में आईं 400 कॉल
डीजीपी ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा भोजन के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन पर छह दिन में लगभग 400 कॉल आईं। पुलिस ने लोगों के घर पका हुआ भोजन और राशन के पैकेट पहुंचाए। पुलिस ने अब तक 3000 से अधिक पैकेट प्रभावित परिवारों के घर पहुंचाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें