फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में बैन, खिलाड़ियों को महंगे दामों में परोसा जा रहा फास्ट फूड

विज्ञापन
विज्ञापन
पीयू में बैन फास्ट फूड वालीबॉल खिलाड़ियों को दिया जा रहा महंगे दामों पर
विज्ञापन


- कई खिलाड़ियों ने रेट को लेकर किया विरोध, जिम्मेदारों पर नहीं हुआ असर
- सात रुपये की चाय बेची जा रही दस रुपये में, ऑरेंज जूस दिया जा रहा 40 से 50 रुपये में

फोटो---
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पीयू में फास्ट फूड पर बैन लगाया गया है, लेकिन नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में शामिल होने आए देशभर के खिलाड़ियों को यह परोसा जा रहा है। उस फूड पर मक्खियां मंडरा रही हैं। रेट भी निर्धारित दरों से अधिक लिए जा रहे हैं। इसको लेकर खिलाड़ियों ने विरोध दर्ज कराया और जिम्मेदारों तक शिकायत भी की, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हो पाई। इससे खिलाड़ियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

नेशनल वालीबॉल प्रतियोगिता पीयू के खेल मैदान में हो रही है। दो दर्जन से अधिक राज्यों की टीमों के 300 से अधिक खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेने आए हैं। नियमानुसार इन खिलाड़ियों के लिए खाने की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए थी, लेकिन यहां बिना मंजूरी के ही कुछ बाहरी दुकानदारों को बुलवाकर फास्ट फूड बनवाया जा रहा है। आरोप है कि कोल्डड्रिंक, चिप्स, बर्गर, पिज्जा आदि चीजें बैन हैं, लेकिन यह बेची जा रही है। इनके रेट में 10 से 20 फीसदी तक का इजाफा किया गया है। चाय के रेट दस से 12 रुपये खिलाड़ियों से वसूले जा रहे हैं जबकि पीयू की कैंटीन व मेस में सात रुपये में चाय मिलती है। इसी तरह ऑरेंज जूस 40 से 50 रुपये में बेचा जा रहा है। खिलाड़ी जगविंदर, ओमेंद्र सिंह, कुसुम बाला आदि का कहना है कि गुणवत्तायुक्त चीजें यहां नहीं मिल रही हैं। रेट भी काफी ज्यादा लिए जा रहे हैं। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें