फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल शर्मा कनाडा से ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा के अनिल शर्मा बने द गोल्फ टूर में ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन

चंडीगढ़। कनाडा के अनिल शर्मा ने गोल्फ टूर की ओवरऑल विजेता ट्राफी को जीत लिया। शुक्रवार को तीन दिवसीय टूर के आखिरी राउंड का मुकाबला खेला गया। इसमें देश और विदेशाें के गोल्फ खिलाड़ियाें ने हिस्सा लिया। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियाें को चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन के प्रधान सीएसआर रेड्डी और इंडियन ऑयल के आरएस नंदा ने प्राइज देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

टूर में ये खिलाड़ी बने विजेता : लांगेस्ट ड्राइव में पवन परिहार विजेता बने। नियर टु पिन में सचिन बंसल विजेता चुने गए। वहीं, 11 हैंडीकैप वर्ग में जगदीप सिंह 66 अंक लेकर उपविजेता और भूपिंदर सिंह 63 अंक लेकर विजेता बने। ग्रॉस वर्ग में न्यूजीलैंड के तेगबीर सिंह कुल 79 अंक लेकर उपविजेता और वासु सहगल ने 77 अंक बटोर कर विजेता ट्राफी को जीता। उधर, 10 हैंडीकैप वर्ग में एसएस जमवाल कुल 72 अंक लेकर उपविजेता और कर्नल केएस कौंडल 71 अंक लेकर विजेता बने। कनाडा के अनिल शर्मा कुल 157 अंक लेकर ओवरऑल चैंपियन बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें