फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

manan 2

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब के ठेके से 5 हजार रुपये लूटे, मोबाइल छोड़ गए
विज्ञापन

वारदात स्थल के लिए दो थानों के बीच दो से तीन घंटे तक चला विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
दीनानगर पुलिस स्टेशन अधीन गांव मानकौर सिंह में स्थित एक शराब के ठेके में लूट का मामला सामने आया है। वहीं गुरदासपुर सिटी, तिब्बड़ तथा दीनानगर पुलिस स्टेशनों के बीच यह विवाद बना रहा कि जहां लूट हुई है, वह इलाका किस पुलिस स्टेशन में आता है। लगभग 2-3 घंटे के विचार विमर्श के बाद इस लूट का दीनानगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। लेकिन दीनानगर प्रभारी इस बात को नकार रहे है। जानकारी के अनुसार गांव मानकौर सिंह में स्थित शराब के ठेके पर 2 युवक आए। वह ठेके पर बैठे दर्शन कुमार पुत्र हरनाम दास निवासी रामगढ़ से शराब के भाव पूछने लगे। अचानक दोनों ने दर्शन को कुर्सी पर ही दबोचते हुए गल्ले में रखे लगभग 5 हजार रुपये निकालते हुए कुछ दूरी पर पहले से ही स्कूटी स्टार्ट किए बैठे अपने तीसरे साथी के साथ फरार हो गए। जल्दबाजी में लुटेरे अपना मोबाइल गलती से वहीं छोड़ गए।
इस घटना की सूचना सर्वप्रथम सिटी पुलिस गुरदासपुर को दी गई क्योंकि गांव मानकौर सिंह सिटी गुरदासपुर का हिस्सा है। परंतु शराब का ठेका गांव के बाहरी इलाके मे होने के कारण यह विवाद बन गया कि जिस जमीन पर ठेका है, वह तिबड़ पुलिस स्टेशन का हिस्सा है। जब पीड़ित ने तिबड़ पुलिस को सूचित किया तो तिब्बड़ पुलिस ने कहा कि यह इलाका उनके अधीन नहीं आता, दीनानगर पुलिस को सूचित किया जाए। इस पर पीड़ित दर्शन कुमार ने दीनानगर पुलिस की चौकी बरियार को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना संबंधी जब दीनानगर पुलिस स्टेशन इंचार्ज कुलविंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि लुटेरों के मोबाइल के आधार पर जांच की जा रही है। इस संबंध में हमने कुछ लोगों को ट्रेस कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस स्टेशन की सीमा विवाद की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें