फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पिस्तौल की नोक पर मनी एक्सचेंजर कर्मियों से 20 लाख रुपये की लूट, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 08 Jul 2025 12:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बठिंडा। सोमवार देर शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाके अमरीक सिंह रोड पर गाड़ी सवार कुछ अज्ञात लाेगों ने पिस्तौल की नोक पर मनी एक्सचेंज का काम करने वाले दो युवकों से 20 लाख रुपये की नकदी वाला बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित युवक कमलदीप सिंह के अनुसार वो अमरीक सिंह रोड पर स्थित एक प्लाईवूड की दुकान करने वाले व्यक्ति से पैसे लेकर अपनी एक्टिवा पर सवार होकर घर की तरफ जा रहा था। जब वह अमरीक सिंह रोड पर पहुंचा, तो पीछे से आ रही गाड़ी में सवार निहंग सिंह के भेष में लुटेरों ने पहले उनकी एक्टिवा को दो बार टक्कर मारी और उसके बाद जब वह नीचे गिर गए ताे गाड़ी से नीचे उतरे दो लोगों ने उसे पिस्तौल दिखाकर उससे पैसे वाला बैग छीनकर फरार हो गए। युवक के अनुसार बैग में करीब 20 लाख रुपये की रकम थी। दिनदिहाड़े हुई इस वारदात के बाद पूरे शहर में सनसनी फैल गई, जबकि एसपी सिटी नरिंदर सिंह, डीएसपी सिटी संदीप भाटी, थाना कोतवाली, पीसीआर व सीआईए स्टाफ की टीमें मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि शहर में नाकाबंदी कर लुटेराें की तलाश की जा रही है। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है, ताकि लुटेरों की गाड़ी और उनकी पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि मामले को जल्द ही ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें