फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हजारों निर्माण मजदूर नाै जुलाई की हड़ताल में सरकार को देंगे कड़ा जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भवन निर्माण कामगार यूनियन हरियाणा के जिला सचिव लच्छी राम शर्मा और जिला कोषाध्यक्ष गुरमीत सिंह, लाभ सिंह और बोर्ड के संयुक्त सचिव अजमेर सिंह देसवाल, एडब्ल्यूओ रणधीर सिंह और रमेश राणा के साथ बैठक हुई। जो बेनतीजा रही। लच्छी राम शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में श्रम कल्याण बोर्ड में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, इसका खामियाजा निर्माण मजदूरों को भुगतना पड़ रहा है। पिछले तीन महीनों से निर्माण मजदूरों को सुविधा का एक पैसा भी नहीं मिला है। जांच के नाम पर डीबीटी पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। भ्रष्टाचार की मार भ्रष्टाचारियों पर न पड़कर सीधा मजदूरों पर पड़ रही है।
विज्ञापन

दूसरी ओर केंद्र सरकार मजदूरों को गुलाम बनाने वाले चार लेबर कोड को लागू करने जा रही है, इससे कल्याण बोर्ड ही खत्म हो जाएगा। इन कोडों से न केवल मजदूर गुलामी की ओर जाएगा बल्कि कड़े संघर्षों व बलिदान से हासिल किए गए हक और अधिकारों को भी खत्म किया जाएगा। इन लेबर कोडों में न तो काम करने की कोई समय सीमा तय है ओर न ही न्यूनतम वेतन का प्रबंध, जिनका असल निर्माण मजदूरों पर भी सीधा पड़ेगा। भवन निर्माण कामगार यूनियन इन लेबर कोड्स का पूरजोर विरोध करती है और इन श्रम कोड्स के खिलाफ नाै जुलाई की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़ कर निर्माण मजदूरों को शामिल कराएगी। इस हड़ताल की तैयारियों में यूनियन जी-जान से लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें