फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में संक्रमण से 20 की मौत, 627 संक्रमण के नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना से मौतों के आंकड़ों में कोई गिरावट नहीं आ रही है। रविवार को राज्य में कोरोना से 20 लोगों की जान चली गई। इसके साथ ही सूबे में वायरस से मरने वालों की संख्या 5077 पहुंच गई है। इसके अलावा 627 नए मामले भी सामने आए हैं। राज्य में अब तक 160200 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक पंजाब में संदिग्ध मामलों की संख्या 3522061 पहुंच गई है। इनमें पॉजिटिव पाए गए मरीजों की संख्या 160200 दर्ज की गई है। 148047 लोग ठीक हो चुके हैं। सांस लेने में परेशानी होने पर 129 संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। 17 लोगों की हालत गंभीर होने पर वेंटिलेटर पर रखा गया है।
संक्रमण से मौतों के मामले में लुधियाना नंबर वन बना हुआ है। यहां अब तक सबसे ज्यादा 936 लोग संक्रमण से मौत का शिकार हो चुके हैं। जालंधर में 603 और पटियाला में 454 लोग संक्रमण से दम तोड़ चुके हैं। रविवार को अमृतसर में 2, फरीदकोट में 1, गुरदासपुर 4, जालंधर में 2, लुधियाना में 2, एसएएस नगर में 5, पठानकोट 1, रोपड़ में 2 और संगरूर में 1 मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें