फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल मैं भी किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास करूंगाः केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोमवार को मैं भी किसानों के समर्थन में एक दिन का उपवास करूंगा। उन्होंने आप कार्यकर्ताओं और देशवासियों से अपील है कि वे भी कल एक दिन का उपवास रखें। केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिन से भाजपा के मंत्री और नेता किसानों को देशद्रोही बताकर उनके आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, यह बयान देश के अन्नदाता का अपमान है।
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं देख रहा हूं कि पिछले कुछ दिन से केंद्र सरकार के कुछ मंत्री और भाजपा के लोग बार-बार कह रहे हैं कि यह किसान देशद्रोही हैं। यह आंदोलन देशद्रोहियों का है। यहां पर देश विरोधी लोग बैठे हुए हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि सेवानिवृत्त हो चुके हजारों पूर्व सैनिक सीमा पर किसानों के साथ बैठे हुए हैं। जिन लोगों ने एक समय पर देश की रक्षा करने के लिए अपनी जान की बाजी लगाई थी। ऐसे हजारों सैनिक अपने घरों में बैठकर उनके लिए दुआएं-प्रार्थना कर रहे हैं। क्या यह सारे देश विरोधी हैं।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस देश का एक-एक आदमी इन कानूनों को समझ रहा है। ऐसे लोग जो अपनी जिंदगी में व्यस्त होने की वजह से सीमा पर नहीं पहुंच पा रहे हैं, उनका दिल किसानों के साथ है। मेरी केंद्र सरकार से गुजारिश है कि अहंकार छोड़िए। अहंकार अच्छी चीज नहीं होती। सरकारें जनता से बनती हैं, जनता सरकारों से नहीं बनती है। अगर जनता इन तीनों बिलों के खिलाफ है तो इन तीनों बिलों को तुरंत रद्द किया जाए। जितनी भी किसानों की मांगें हैं उन सारी मांगों को तुरंत मंजूर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें