फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में कोरोना से दो और मौतें, अब तक 45 ने गंवाई जान, 2236 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Sun, 31 May 2020 10:24 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

  • 39 नए केसों के साथ राज्य में महामारी से पीड़ितों की संख्या 2236 हुई
  • शनिवार को 18 और मरीज हुए ठीक, अब तक 1967 ने दी वायरस को मात
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर और लुधियाना में दो और लोगों की मौत के साथ राज्य में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या 45 हो गई है। इस दौरान बीते 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में कोरोना के 39 नए पॉजिटिव मामले दर्ज किए गए। इनके साथ राज्य में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 2236 तक पहुंच गई है। शनिवार को 18 लोगों के ठीक होने की भी खबर आई, जिसके साथ ही कोरोना को मात देने वालों की कुल संख्या भी 1967 हो गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अमृतसर में लगातार तीसरे दिन कोरोना पीड़ितों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। वहां शनिवार को 9 मामले सामने आए, जिनमें एक एनआरआई है। पठानकोट में 8 पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। इसके अलावा बठिंडा में 5, मोहाली में 6 पॉजिटिव केसों में से दो नए केस, पटियाला, संगरूर, फाजिल्का और होशियारपुर में 2-2, फतेहगढ़ साहिब, तरनतारन व गुरदासपुर में 1-1 नए केस दर्ज किए गए हैं। 


यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, शनिवार को इस महामारी को मात देकर 18 लोग स्वस्थ हुए। इनमें लुधियाना के 12, पटियाला के 3, बठिंडा के 2 और मुक्तसर का एक मरीज है। राज्य में अब तक 84497 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए गए हैं। राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इस समय 222 लोगों का इलाज चल रहा है, जिनमें के एक मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर और एक अन्य वेंटिलेटर पर है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें