चंडीगढ़। पंजाब में जिला परिषद (जिप) और पंचायत समिति के आम चुनावों के मद्देनजर कुल 1865 प्रत्याशियों ने जिला परिषद और 12359 प्रत्याशियों ने पंचायत समिति सदस्य के लिए ताल ठोकी है।
वीरवार को नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन विभिन्न जिलों में हंगामे के बीच निर्वाचन कार्यालयों में जिला परिषद के लिए 1580 व पंचायत समिति के लिए 10585 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए। सबसे ज्यादा नामांकन आखिरी दिन ही दाखिल किए गए।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि अब इन सभी नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि जो लोग अपना नामांकन वापस लेना चाहते हैं, वे ले सकते हैं। 6 दिसंबर तक नामांकन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और इसी दिन सभी को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। वीरवार को आखिरी दिन नामांकन पत्र जमा करवाने को लेकर कई जिलों में हंगामे हुए।