फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: डीएलएसए ऑफिस में मेडिटेशन के दौरान युवक ने मचाई तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिला अदालत परिसर, सेक्टर-1 स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) कार्यालय में बुधवार को मेडिटेशन प्रक्रिया के बाद हंगामा मच गया। एक युवक ने कार्यालय में प्रवेश कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।
घटना पति-पत्नी से संबंधित मामले की मध्यस्थता के दौरान हुई थी। महिला थाने, सेक्टर-5 से भेजे रेफरल पर मध्यस्थता केंद्र में सुनवाई चल रही थी। कार्रवाई पूरी होने के बाद दोनों पक्ष मध्यस्थता कक्ष से बाहर आए तभी युवक ने अचानक कार्यालय के भीतर हंगामा शुरू कर दो शीशे, एक दरवाजे का कांच और प्रिंटर को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और तुरंत सुरक्षा कर्मचारियों तथा संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी गई। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-7 थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें