फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मिली हैं 18 शिकायतें, इसी आधार पर हो रही है जांच

Mon, 25 Jul 2022 08:15 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु पर दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है और मामले में विजिलेंस जांच कर रही है। आशु ने हाईकोर्ट से अपील की कि विजिलेंस को आदेश दिया जाए कि अगर उन्हें गिरफ्तार करना है तो उससे पहले उसे सात दिन का पूर्व नोटिस दिया जाए।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंजाब के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री भारत भूषण आशु की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि आशु के खिलाफ 18 शिकायतें मिली थीं। भारत भूषण आशु ने याचिका में कहा है कि 2018-2019 में जब वह खाद्य और आपूर्ति मंत्री थे तो उस समय पंजाब फूड ग्रेन्स ट्रांसपोर्टेशन पॉलिसी लाई गई थी। इस पॉलिसी को कैबिनेट ने मंजूरी दी थी। इसमें ई-टेंडर के जरिये टेंडर मांगे गए थे। टेंडर की प्रक्रिया डीसी के द्वारा पूरी की जाती थी।

विज्ञापन


याची ने कहा कि इस मामले से उनका कोई लेनादेना नहीं है। इसके बावजूद राजनीतिक रंजिश के चलते याची को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। आशु पर दो हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है और मामले में विजिलेंस जांच कर रही है। आशु ने हाईकोर्ट से अपील की कि विजिलेंस को आदेश दिया जाए कि अगर याची को गिरफ्तार करना है तो उससे पहले उसे सात दिन का पूर्व नोटिस दिया जाए। याचिका पर विजिलेंस ने जवाब दाखिल करते हुए बताया कि आशु के खिलाफ कुल 18 शिकायतें मिली थी। इसी के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। राजनीतिक रंजिश के चलते कार्रवाई के आरोपों को विजलेंस ने सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें