गुरकीरत मान को मिली पंजाब सीनियर टीम की कमान
चंडीगढ़। पंजाब की सीनियर क्रिकेट टीम मैसूर में इसी माह होने वाले ऑल इंडिया मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। टीम की कमान गुरकीरत मान को सौंपी गई है। टीम 20 जुलाई को मैसूर के लिए रवाना होगी। टूर्नामेंट में पहला लीग मैच 22-25 जुलाई तक पंजाब और केरल के बीच खेला जाएगा।
पंजाब की टीम इस प्रकार है: जीवनजोत सिंह, मनन वोहरा, शिवलव सभरवाल, गुरकीरत सिंह, अनमोल प्रीत सिंह, अनमोल मल्होत्रा, गितांश खेड़ा, सुबेग गिल, निखिल चौधरी, बरिंदर सरन, संदीप शर्मा, करन कालिया, मयंक, अर्पित सिंह, सन्नी पांडे शामिल हैं।